लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दूदू विधानसभा | रिपोर्ट: डब्लू. गोस्वामी
दूदू क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी लगातार भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई बांध और अनिकट ओवरफ्लो हो गए हैं, वहीं रहलाना का बांध टूटने से गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
किसानों की फसलें चौपट
भारी बारिश के चलते सिरोही, कल, पारसोली, दादरी, खाटूपुरा सहित कई गांवों में किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। खेतों में खड़ी फसलों पर पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
किसान महापंचायत अध्यक्ष पहुंचे जायजा लेने
हालात गंभीर होने पर दूदू किसान महापंचायत जिलाध्यक्ष बलदेव महरिया मौके पर पहुंचे और गांवों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों की पीड़ा सुनी और प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया।
किसानों ने मांगा मुआवजा
किसानों ने कहा कि उनकी मेहनत से उगाई गई फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री से फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
खतरे की स्थिति
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ और बांध और अनिकट टूटने की कगार पर हैं। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं।














































