लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में होगी महापंचायत
दूदू से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
दूदू। किसानों की मांगों को लेकर 5 अगस्त मंगलवार को सवेरे 11 बजे जाट धर्मशाला दुदु में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। दूदू के जिलाध्यक्ष बलदेव महरिया ने बताया की हाल में हो रही अत्यधिक बरसात के कारण सभी किसानों की खरीफ की फसलें लगभग खत्म होने की कगार पर है। इसलिए सरकार को किसानों की जमीन की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दे।
रामपाल जाट होंगे महापंचायत में शामिल
महरिया ने बताया की महापंचायत में किसान नेता और किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाए आएंगे। महरिया ने कहा की सरकार को वर्ष 2025 का तो किसानों को मुआवजा देना चाहिए। वर्ष 2023 व 24 बीमा एवं फसल मुआवजा खेत को पानी फसल का दाम, अन्य समस्याओं को लेकर बैठक रखी गई है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में विचार कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। c फागी उपखंड, मोजमाबाद, दुदू के समस्त किसान अधिक से अधिक संख्या में पधारे, बलदेव महेरिया जिला अध्यक्ष किसान महापंचायत दूदू एवं समस्त किसान दुदू मौजमवाद एवं फागी उपखंड अधिक से अधिक बैठक में शामिल होने के कोशिश करें।


















































