लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
करौली से संवाददाता नवीन शर्मा
ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक से उपखण्ड अधिकारी द्वारा अभद्रता करने पर किया कार्य बहिष्कार सौंपा ज्ञापन
बाड़मेर के सेड़बा मे ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक के साथ उपखंड अधिकारी द्वारा अभद्रता करने को लेकर राजस्थान भर के चिकित्सको मे रोष व्याप्त है व राजस्थान सेवा राज्य चिकित्सा संघ राजस्थान द्वारा प्रदेश भर मे ज्ञापन व कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया जा रहा है
इसी के चलते जिला मुख्यालय पर करौली की प्रमुख चिकित्सा अधिकारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में डॉक्टर के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया व 2 घंटे का पेन डाउन कर कार्य बहिष्कार किया
रामकेश मीना ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की बताया राज्य में सभी चिकित्सक आधारभूत सुरक्षा संरचनाओं की कमी के बावजूद पूरे मनोयोग से चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करते हैं। इसी प्रकार विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेड़वा पर कार्य चिकित्सक डॉ रामस्वरूप पूरी निष्ठा से अपने चिकित्सा परामर्श का कार्य कर रहे थे इस दौरान वहां पर उपखंड अधिकारी पहुंचे और उन्होंने अभद्र भाषा में चिकित्सक को दुत्कारते हुए जेल भेजने की धमकी दी एवं जबरन उसका वीडियो बनाया तथा चिकित्सा कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वह चिकित्सक उन प्रशासनिक अधिकारी को समझने का प्रयास करता रहा लेकिन वह लगातार उसे डांटते रहे तथा वहां पर उपस्थित मरीजों को चिकित्सा परामर्श देने में व्यवधान पैदा करते रहे ।इस घटनाक्रम से समस्त चिकित्सा समुदाय व्यथित एवं भयग्रस्त है
उन्होंने चिकित्सकों के साथ ही अन्य कर्मचारिओं के साथ भी सम्मानजनक व्यबहार करने को लेकर बात कही। ज्ञापन मे जिला चिकित्सालय के डॉक्टर चंद्रशेखर डागुर, प्रेमराज मीना संतोष गुप्ता गणेश मीना पदम मीना सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
