खटीक समाज प्रतिनिधिमंडल ने सोपा ज्ञापन
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर/ कोटा। (रूपनारायण सांवरिया) खटीक समाज युवा विकास समिति के नेतृत्व में खटीक समाज ने कोटा प्रवास पर आए हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर डॉ वैभव चावला के नामजद हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ कर सजा देने के साथ ही उच्च स्तरीय जांच कमेटी या सीबीआई से जांच करवा कर हत्या में शामिल अन्य सफेद पोशाे को बेनकाब करते हुए कानून के हवाले करने की मांग की। गौरतलब है कि डॉ वैभव चावला पुत्र गोपाल लाल आर्य निवासी इटावा तहसील पीपल्दा जिला कोटा जो कि सामुदायिक चिकित्सालय कोयला जिला बारां में चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत थे जिनकी दिनांक 17/05/25 को साजिश रच कर हत्या कर दी गई थी।
स्थानीय पुलिस पर नहीं एतबार- डॉ वैभव चावला के पिता गोपाल लाल आर्य ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बताया के chc में पोस्टेड उनके पुत्र डॉ वैभव चावला की षड्यंत्र रच कर हत्या कर दी गई,स्थानीय पुलिस से हम बार बार कह रहे है कि इस हत्या में शामिल लोग आज भी खुले घूम रहे है लेकिन जांच अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस पर हमारी गुहार का कोई असर नहीं हो रहा है। ऐसे में खटीक समाज आप से न्याय की आशा लेकर आया है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने प्रतिनिधि मंडल की पूरी बात सुनी और तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए खटीक समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डॉ वैभव चावला के परिजनों के साथ न्याय होगा अपराधी चाहे कितना ही रसूखदार हो वो बच नहीं पाएगा। इस प्रतिनिधि मंडल में कोटा शहर अध्यक्ष संजय सामरिया,महामंत्री गिरिराज परिडवाल, ओम बागड़ी,धर्मवीर छंदक,दीपक भलवाल,रणजीत आर्य,हरिओम बडग़ुर्जर सहित पीड़ित परिवार के सभी सदस्य शामिल रहे।