लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
जोधपुर । डॉ. उपाध्याय प्रवीण की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल कार्यालय परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंदों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों के अनुसार शिविर में लगभग 500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा अंत में मंडल सचिव द्वारा सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।


















































