दो ट्रेलर की हुई आपस में भिंडत, ट्रेलर पर रखा कंटेनर गिरा दूसरे ट्रेलर पर

0
203
- Advertisement -

लोग टुडे न्यूज नेटवर्क

नसीराबाद/अजमेर। (जितेंद्र बालोत )। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से हैं जहां दो टेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें एक ट्रेलर पर रखा कंटेनर दूसरे ट्रेलर पर जाकर गिर गया। जिससे हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया आपको बता दे की हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 जयपुर भीलवाड़ा मार्ग स्थित दिलवाड़ी पुलिया का है। जहां ट्रेलर को घूमाने के कारण ट्रेलर संतुलित होकर दूसरे ट्रेलर पर जाकर पलट गया। जहां हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दो क्रनो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर वापस उठाकर मार्ग पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर मार्ग को वापस सुचारू करवाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here