- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | पुलिस वृत्त उनियारा के अलग-अलग थानों की पुलिस ने थानों में दर्ज विभिन्न मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार की गई।
उनियारा पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत के प्रकरण में पिछले एक वर्ष से वांछित एवं फरार आरोपी गणेशनारायण, पुत्र मूलचंद, निवासी भोज्याडा, थाना चाकसू, जिला जयपुर को न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया।
इसी तरह बनेठा पुलिस ने पोस्को एक्ट के मामले में वांछित आरोपी दिलखुश, पुत्र श्योराज मीणा, निवासी नयागांव, थाना मेहंदवास, जिला टोंक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी उसके कब्जे से जप्त कर ली।
- Advertisement -

















































