Home latest डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में सोमवार को भाजपा शहर मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। सदर बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाअध्यक्ष शंकर लाल ठाडा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद करते हुए एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे के ऐतिहासिक उद्घोष का स्मरण करते हुए कहा कि देश आज उनके सिद्धांत पर चलते हुए एक राष्ट्र की कल्पना को साकार करने में लगा हुआ है। मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुखर्जी का बलिदान आज भी हमे प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन में पूर्व जिलाअध्यक्ष शंकर लाल ठाडा,शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जैन, भाजपा नेता जगदीश साहू, मदन आकड़, मंडल प्रतिनिधि सुरेश कुमावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बड़ाया, महामंत्री महेश खंडेलवाल,मीडिया प्रभारी रमेश जांगिड ,उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, शिवरतन कुशवाहा, मंत्री आकाश गुर्जर, लोकेश सुवालका,विजेन्द्र कुशवाहा आशाराम चौधरी ,ईश्वर शर्मा, सुरेन्द मेरुटा सत्यनारायण गुप्ता, स्वतंत्र आजाद ,चंचल पारिक,रघु शर्मा, चेतन पारीक सहित कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version