लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किसानों को दी गई तिलहन योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी
उनियारा। (सत्यप्रकाश मयंक)
उपखंड क्षेत्र के पाली कस्बे में कृषि विभाग की ओर से नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (तिलहन) योजना के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यशाला 26 से 27 दिसंबर 2025 तक चली।
प्रशिक्षण में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
शिविर में सहायक कृषि अधिकारी भंवर लाल सैनी ने किसानों को IPM एवं Gypsum की उपयोगिता, नैनो यूरिया, NMEO समेत कृषि विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कृषि पर्यवेक्षक बलराम धाकड़ ने INM प्रणाली और तिलहनी फसलों की उन्नत किस्मों के बारे में किसानों को समझाया। इसके अलावा कृषि पर्यवेक्षक आशा सैनी, कालू लाल धाकड़ और शुभम सिंह ने विभागीय एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी।
स्थानीय लोगों की भागीदारी
कार्यक्रम में पंचायत प्रशासक लादू लाल रैगर, रामदेव मीना, कालूलाल धाकड़, रमेश धाकड़, चेतराम धाकड़, पुखराज गुर्जर, शंकर लाल, मोनू गुर्जर, हनुमान वर्मा सहित कई किसान उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना और कृषि उत्पादन को बढ़ाने में सहायता प्रदान करना बताया गया।