लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | फुलेरा
(रिपोर्ट: हेमन्त शर्मा)
जयपुर सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से राजपूत सभा जयपुर देहात के जिला महामंत्री के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान आगामी 18 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले वीर शहीद महेंद्र सिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण समारोह के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि —
“राजस्थान की धरती वीरों की जननी है। हमारे जवानों के बलिदान को सदैव नमन किया जाएगा, और राज्य सरकार शहीदों के सम्मान में हरसंभव सहयोग करेगी।”
इस अवसर पर मार्कोस कमांडो शहीद महेंद्र सिंह शेखावत के पिता विजय सिंह, राजपूत सभा फुलेरा के महामंत्री दौलत सिंह, गजेन्द्र सिंह खंगारोत, प्रेम सिंह, अंबे दीप सिंह, नवरंग सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री ने बताया कि यह मूर्ति अनावरण समारोह न केवल फुलेरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह पूरे जयपुर देहात और राजस्थान के लिए प्रेरणास्रोत बनकर युवाओं में देशभक्ति और वीरता की भावना को और सशक्त करेगा।
भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण भी प्रदान किया गया।
