राजस्थान में दिवाली 31 अक्टूबर को ही
जयपुर। देश भर में दिवाली कब मनाई जाएगी इसको लेकर बहस चल रही है। अलग- अलग विद्वान अलग- अलग बात कर रहे हैं। कुछ विद्वान 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने के पक्षधर हैं तो कुछ 1 नवबंर को दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं। अराध्यदेव गोविंद देव जी की नगरी के विद्ववानों का मानना है की दिवाली पूजन 31 अक्टूबर 2024 को ही मनाया जाना शुभदायक है। पंडित डॅा. प्रशांत पांडे( शर्मा) 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली पूजन का समय शाम 5:42 से 8:18 तक श्रेष्ठ माना है। प्रदोष काल का समय लक्ष्मी पूजन का किया जाता है । सांयकाल 5:42 से 8:18 तक यह समय पूजा के लिए श्रेष्ठ मानना चाहिए। स्थिर लग्न वरष में स्थिर लग्न प्रश्न नवमांश कुंभ का समय का समय 6:46 से 6:59 तक है। 12 मिनट 11 सेकंड का यह समय सर्वश्रेष्ठ कहा जाता है। इसके अतिरिक्त हमारे यहां पर प्रदोष काल 5:42 से 8:18 स्थिर लग्न , वृष लग्न शाम को 6:35 से रात को 8:32 तक, सिंह लग्न रात को 1:05 से 4:21 बजे तक,दिव्य स्वभाव लग्न 8:32 से रात्रि 10:46 और रात्रि कन्या लग्न 4:17 से 6:33 तक सुनिश्चित किया गया है । हालांकि कुछ लोग अभी भी दीपावली 1 नवंबर को मनाए जाने की बात कर रहे हैं लेकिन जयपुर में अधिकांश विद्वान 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने की बात कर रहे हैं।


















































