लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अलवर, कठूमर। (इकलेश शर्मा) पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को दिव्यांगजन सहायता एवं घुमंतू समुदाय के आवश्यक दस्तावेज हेतु शिविर आयोजित हुआ। शिविर में घुमंतु समुदाय के 35 आवेदन , दिव्यांग पंजीयन के 16 आवेदन, बस पास हेतु 10 आवेदन,संयुक्त सहायता उपकरण के 19 आवेदन प्राप्त हुए । संबंधित विभागों द्वारा अपने अपने विभाग की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। मौके पर ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कार्य करवाया गया। जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार मदन सिंह, सहायक अभियंता शिवराम मीणा, बीसीएमओ रविराज वर्मा, नायब तहसीलदार मुकेश,छात्रावास अधीक्षक कुलदीप शर्मा,डॉ राकेश तिवारी, डॉ नरेंद्र, डॉ संदीप, डॉ सुनील खंडेलवाल, डा दीपक यादव,प्रोग्रामर ललित अवस्थी,कैलाश जाटव,महेश शर्मा,नरेंद्र सैन,मनोज भारद्वाज,रिमांशु शर्मा,रोहित,हितेश गोयल सहित रोडवेज विभाग ,राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, आईटी विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
