Home latest डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट संस्थान की आरजीएचएस योजना में बकाया राशि के जल्द भुगतान...

डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट संस्थान की आरजीएचएस योजना में बकाया राशि के जल्द भुगतान की मांग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव और आरजीएचएस राजस्थान के अध्यक्ष के नाम भेजा ज्ञापन

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राजस्थान केमिस्ट एलायंस के निर्देश पर भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट संस्थान ने बुधवार को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव और आरजीएचएस राजस्थान के अध्यक्ष के नाम जिला कलेक्टर को सौपा। सचिव राकेश काबरा ने बताया की ज्ञापन मे मांग की गई कि राज्य सरकार की आरजीएचएस योजना में व्यापारियों का करोड़ों रुपए बकाया है, इसका जल्द भुगतान किया जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।

साथ ही राज्य सरकार और राजस्थान केमिस्ट एलायंस के बीच एक औपचारिक बैठक तय की जाए, इसमें भविष्य में समयबद्ध भुगतान प्रणाली पर चर्चा हो। योजना के तहत सरकार नियमित भुगतान सुनिश्चित करे, जिससे दवा की आपूर्ति बनी रहे और व्यापार में कोई बाधा न आए। ज्ञापन देने में अध्यक्ष पवन व्यास, सुनील भारद्वाज, सुशील संचेती, आशीष जैन, नितिन तोषनीवाल, कमल अग्रवाल (जैन), विनोद गंदोडिया, पवन अजमेरा, नवल सुराणा, तुषार सेन, सत्यनारायण सुखवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version