- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रिपोर्टर: सत्यनारायण चांदा, चाकसू।
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा शनिवार को चाकसू विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने प्रस्तावित आयुर्वेद कॉलेज की भूमि का निरीक्षण किया।
अधिकारियों से दो घंटे चर्चा
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने करीब दो घंटे तक अधिकारियों के साथ कॉलेज निर्माण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन का डीमार्केशन करने के आदेश दिए, ताकि कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके।
70 बीघा जमीन में होगा कॉलेज निर्माण
डिप्टी सीएम बैरवा ने बताया कि करीब 70 बीघा भूमि पर आयुर्वेद कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
मौके पर रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी
निरीक्षण के दौरान चाकसू विधायक राम अवतार बैरवा सहित उपखंड क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भूमि ग्राम हूकण के रीको एरिया के पास स्थित है।
- Advertisement -



















































