- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लक्ष्मणगढ़ (सीकर): लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए दिए गए डिप्टी सीएम दीया कुमारी के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में मौजूद कई पुरातन इमारतें, हवेलियाँ और संरचनाएँ लगातार धराशायी की जा रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।
शहरवासियों का कहना है कि उन्होंने समय–समय पर नगरपालिका प्रशासन को शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन प्रशासन ने मौन धारण कर रखा है। नगरपालिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न करने से लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इतिहास और कला की इन धरोहरों को बचाएगा कौन?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उच्च अधिकारी भी स्थिति पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण धरोहरों के संरक्षण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
- Advertisement -



















































