- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में गत एक सप्ताह से बरसात को तरस रहे लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।आकाश में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। शाम करीब साढ़े 5 बजे आसमान में काली घटाओं का जमावड़ा होने से अंधेरा छा गया और देखतेही देखते बादल झमाझम बरसने लगे। सप्ताह भर से बरसात को तरस रहे गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरे बरसात के साथ ही खिल उठे।झमाझम बारिश से न्यू मार्केट में घुटनों तक पानी भर गया।
अचानक बरसात आने से लोगों के सामान भीग गए। दो पहिया वाहन वाले जगह की तलाश में देखे गए। फुटकर विक्रेता, सब्जी फल विक्रेता बरसात में भीगते हुए सब्जी बेचते नजर आए। बरसात होने से लोगों ने राहत महसूस की। बरसात के साथ ही बाल मन मचल उठा और बालकों की टोलियां नहाने निकल पड़ी। बरसात का दौर रुक-रुक कर चलता रहा।
- Advertisement -













































