- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
श्रीकरणपुर में दर्दनाक हादसा, मां बेटे की मौत
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ
श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर इलाके के गांव 12 FA में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब खेत में बनी डिग्गी में गिरे 10 वर्षीय बेटे को बचाने के लिए 28 वर्षीय मां भी कूद गई, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की डूबकर मौत हो गई।
अंधेरे के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि महिला डिग्गी पर कपड़े धोने गई थी। अंधेरा और डिग्गी के पास बिजली नहीं होने के कारण हादसा हुआ। गांव में घटना के बाद से शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे के बाद लोगों की सूचना पर करणपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण और रेस्क्यू टीम के लोगों ने दोनों के समूह को बाहर निकाल लिया है शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
- Advertisement -














































