लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड के ढिकोलिया कस्बे में बस स्टैंड स्थित दुर्गेश इंजीनियरिंग पर बारा जिले के सहोदरा व अटरू से चलकर आस्था के प्रमुख केंद्र डिग्गी कल्याण के जाने वाले पैदल यात्रियों को भोजन करवाया गया। धार्मिक संस्था से जुड़े किशन मुरारी जांगिड़ ने बताया कि पैदल यात्रा में आने वाले लगभग चार सो पैदल यात्रियों के नहाने धोने की व्यवस्था कर पैदल यात्रियों को भोजन करवाया गया।
पैदल यात्रा में किशोर बालक बालिकाएं सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे। क्षेत्र से निकलने वाली पैदल यात्राओं में बारा जिले की पैदल यात्रा सबसे आकर्षक का केंद्र रहती है। पैदल यात्रा में पुरुष महिला का रूप बनाकर डीजे की धुन पर डिग्गी कल्याण के भजनों पर नाचते हुए चलते हैं। जो की बरबस देखने वालों को मोहित कर देते हैं। आयोजन में भक्त गणों द्वारा भगवान डिग्गी कल्याण की आरती उतारी गई। पैदल यात्रा समिति द्वारा आयोजकों को माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान यात्रियों की सेवा करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।


















































