लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 (द रिवेंज)’ इन दिनों देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने 1100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, जबकि कुल कमाई 1200 करोड़ के पार पहुंचने की चर्चा है।
नागौर में भी जबरदस्त क्रेज
नागौर स्थित लक्ष्मी तारा फिल्म हॉल के ऑनर रामसा जांगिड ने बताया कि शहर के सिनेमाघरों में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई शो हाउसफुल जा रहे हैं और दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म
फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने इसे ‘पैसा वसूल’ बताते हुए इसके इंटरवल और क्लाइमैक्स को बेहद रोमांचक बताया। युवाओं और परिवारों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
एक्शन और डबल रोल बना आकर्षण
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह जासूसी एक्शन ड्रामा फिल्म रणवीर सिंह के डबल रोल (जसकीरत सिंह रांगी / हमजा अली मज़ारी) के कारण चर्चा में है। उनके एक्शन और अभिनय को दर्शकों व समीक्षकों से सराहना मिल रही है।
हालांकि कुछ जगहों पर अव्यवस्था की खबरें सामने आई हैं, लेकिन फिल्म की लोकप्रियता पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। वर्तमान में ‘धुरंधर 2’ साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
