लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
49 नवयुगलों ने एक साथ सात फेरे लेकर शुरू किया दांपत्य जीवन, उमड़ा जनसैलाब
सत्यनारायण सेन, गुरलां
भीलवाड़ा/हरनी महादेव। भीलवाड़ा के हरनी महादेव मेला ग्राउंड में सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के तत्वावधान में 9वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार, 23 जनवरी को भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में सेन समाज के कुल 49 नवयुगलों ने एक साथ वैदिक विधि-विधान के साथ सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की।
सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष दुर्गालाल सेन मांडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। समिति के पूर्व अध्यक्ष भगत सेन ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी, कोटड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन सहित गोपाल तेली एवं मनोज बुलानी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन भादू ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेश के चार अलग-अलग जिलों से सेन समाज के जोड़े परिणय सूत्र में बंधने के लिए पहुंचे। मांगलिक अवसर पर सबसे पहले भगवान ठाकुरजी की गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई, जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं समाजजन उत्साहपूर्वक नाचते-गाते हुए पंडाल तक पहुंचे।
पाणिग्रहण संस्कार आचार्य मुरलीधर पंचोली के नेतृत्व में 42 विद्वान पंडितों की टीम द्वारा पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। मंत्रों की गूंज के बीच नवदम्पत्तियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।
समिति सचिव बाबूलाल सेन ने बताया कि सम्मेलन में समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें मुख्तियार सिंह सेन, सौभाग जी, वरिष्ठ पत्रकार सेन विकास, कंचन सेन (पुष्कर), राष्ट्रीय अध्यक्ष मातृशक्ति लाखन सेन, जानकीलाल सेन (महासचिव, राष्ट्रीय नाई महासभा), देवकिशन सेन (देवगढ़), हरीश सेन (गेगास), विनय सेन (मंदारिया), सोहनलाल सेन (भानुजा), ओमप्रकाश सेन (उदयपुर), गोविंद सेन (प्रोफेसर), गोपाल सेन (चित्तौड़गढ़), नंदलाल सेन (मांडलगढ़) सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन, प्रभावी उद्घोषणा एवं संपूर्ण आयोजन व्यवस्था नरेश सईंवाल (हमीरगढ़) द्वारा सुमधुर एवं प्रभावशाली ढंग से की गई। मीडिया कवरेज का दायित्व दिनेश सेन, सत्यनारायण सेन गुरलां, विनोद सेन एवं प्रवीण सेन ने संभाला।
सम्मेलन के दौरान सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार सहजा सुरेश सेन कटार द्वारा व्यक्त किया गया। समिति ने बताया कि आयोजन की सफलता में अनेक समाजबंधुओं का योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
















































