लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गंगापुर सिटी से बनी सिंह मीना की रिपोर्ट
एक ही खसरा नंबर की जमीन की दो लोगों के नाम रजिस्ट्री करवाई, 14 साल से फरार था 10 हजार रुपए का इनामी
गंगापुर सिटी।
पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर अनिल कुमार आईपीएस के निर्देश पर जिला स्तरीय टॉप 10 वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जगदीश माली उदयपुर में रहकर फरारी काट रहा है और मार्बल व ग्रेनाइट का काम करता है।
डीएसटी गंगापुर सिटी की टीम को साइबर सेल द्वारा उदयपुर भेजा ग
आरोपी ने अपना फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था और लक्ष्मण निवासी उदयपुर के नाम से रह रहा था। पुलिस टीम ने हुलिया बदलकर उन सभी स्थानों पर तलाश की जहां मार्बल का काम चल रहा था। अंततः आरोपी को जैन समाज के सामाजिक भवन में मार्बल का काम करते हुए पकड़ लिया गया।
प्रकरण संख्या 685/2011 के अनुसार, जगदीश माली ने एक ही खसरा नंबर की जमीन को दो व्यक्तियों के नाम रजिस्ट्री करवाकर धोखाधड़ी की थी। अनुसंधान में जुर्म प्रमाणित होने पर 299 सीआरपीसी के तहत चालान न्यायालय में पेश किया गया था। आरोपी 2011 से फरार था और पिछले 14 वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
जगदीश माली पुत्र भौरया निवासी जलोखरा, जिला स्तर के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है और उस पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी में थानाधिकारी करणसिंह के नेतृत्व में साइबर सेल और डीएसटी गंगापुर सिटी की टीम शामिल थी। विशेष भूमिका निभाने वालों में राजकुमार सिंह, जितेन्द्र और राजेन्द्र धाकड़ शामिल थे।














































