धीमी गति बाईक रेस प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओ को किया सम्मानित

0
263
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महेश नवमी महोत्सव 2025 : पुरुष वर्ग के 25 तथा महिला वर्ग मे 30 प्रतिभागीयों ने लिया भाग

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत श्याम सुन्दर सोमानी एसआरएम स्पिनर्स द्वारा प्रायोजित धीमी गति बाईक रेस प्रतियोगिता महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित की गई। प्रभारी कृष्णगोपाल सोमानी व अश्विनी तोतला ने बताया की मुख्य खेल प्रभारी कैलाश अजमेरा व अर्चित मूंदड़ा, के सान्धिय मे आयोजित धीमी गति बाईक रेस प्रतियोगिता मे पुरुष वर्ग के 25 प्रतिभागी तथा महिला वर्ग मे 30 प्रतिभागीयों ने भाग लिया।

शुभारम्भ पर श्याम सुंदर सोमानी, केदार गगरानी, रामनिवास समदानी, दिनेश हेड़ा, केदार जागेटिया का आतिथ्य प्राप्त हुआ। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि पुरुष वर्ग मे प्रथम प्रतिक चेचानी, सेकंड पवन नुवाल, तृतीय केशव पालोड़ रहे। इसी तरह महिला वर्ग मे प्रथम इशिता माहेश्वरी, सेकंड सुनीता ईनानी, तृतीय मेघा तापड़िया रहे। अंत मे सभी विजेताओ को अतिथियो द्वारा प्रारितोषिक प्रदान किए गये। आयोजन मे सह प्रभारी विष्णु धुत, विनोद लढा, प्रदीप समदानी, सत्यनारायण तोतला, परमेश्वर बांगड़, अंकुश समदानी, अशोक बसेर का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here