लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कोतवाली थाना क्षेत्र में अचानक बेकाबू हुए जानवर ने किया हमला
धौलपुर: शनिवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के महात्मा नंद की बगीची के पास एक 55 वर्षीय व्यक्ति की जानवर के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस और परिजन से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बहादुर (55 वर्ष) पुत्र महाराज सिंह निषाद, निवासी महात्मा नंद की बगीची, शनिवार शाम अपने भतीजे के साथ घर से सब्जी लेने निकले थे। रास्ते में मोड़ पर दो जानवरों के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के बाद एक जानवर अचानक बेकाबू होकर बहादुर पर दौड़ पड़ा और हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद परिजन बहादुर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि रविवार को परिजनों की शिकायत के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले की जांच की जा रही है।








































