- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सरमथुरा, धौलपुर।
आँगई पुलिस ने अवैध खनन मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी दीपचंद गुर्जर निवासी भारली बसेड़ी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले दिनों कार्रवाई के दौरान अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर आँगई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
इस गिरफ्तारी में आँगई थाना प्रभारी (SHO) कृपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई जारी है।
- Advertisement -













































