लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
108 गाँव के छात्र-छात्राओं, भामाशाहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित
उनियारा। (सत्यप्रकाश मयंक) अखिल नागरचाल धाकड़ समाज सेवा समिति 108 गाँव (कर्मचारी परिषद) की ओर से धाकड़ समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 आज, रविवार 28 दिसंबर 2025, को मांडकला में आयोजित किया जा रहा है।
कर्मचारी परिषद के प्रवक्ता राकेश धाकड़ ने बताया कि समारोह में राजेंद्र गुर्जर, स्थानीय विधायक देवली-उनियारा, समाज के RAS, RPS अधिकारी और डॉक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता नागर, पूर्व प्रधान पदम नागर एवं राष्ट्रीय महामंत्री हेमराज नागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
सम्मानित किए जाएंगे उत्कृष्ट प्रतिभागी
प्रतिभा सम्मान समारोह में नागरचाल धाकड़ समाज के मैधावी छात्र-छात्राएं, नवनियुक्त चयनित अभ्यर्थी, सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, भामाशाह, सामाजिक कार्यकर्ता और खेल जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 से अधिक लोग सम्मानित किए जाएंगे।
व्यापक पहुंच और भागीदारी
समारोह में प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि सहित समाज के लोग टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, बारा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर जिलों से भाग लेने आएंगे।
राकेश धाकड़ ने बताया कि यह आयोजन समाज के प्रतिभावानों को पहचान देने और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।













































