लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
उपखंड क्षेत्र से सटे मांडकला में शुक्रवार को अखिल नागरचाल धाकड़ महासभा 108 गांव की बैठक में पांडुला गांव में सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजत करने का निर्णय लिया गया। मांडकला सरोवर के तट पर स्थित भगवान धरणीधर मंदिर में 108 गाँव अध्यक्ष रमेश चंद्र नागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।जिसमें आगामी 8 मई के समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन ग्राम पांडुला में आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक मंदिर निर्माण की बकाया उगाई 31 मई 2025 तक करने तथा 31 मई 2025 तक बकाया उगाई नही देने वाले समाज बंधुओं से दोगुनी उगाई लेने का भी सर्वसम्मति से निर्णय पारित किया गया। इसके अलावा बैठक में 15 मई भगवान धरणीधर के डोरे एवं महायज्ञ की द्वितीय वर्षगाँठ धूमधाम पूर्वक मनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी की सर्व सहसम्मति से निर्णय लिया कि सोशल मीडिया पर कोई भी समाज का व्यक्ति नकारात्मक बातें नहीं फैलायेगा ।अगर इस प्रकार करता हुआ कोई समाज बंधु मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी को मिलकर सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का आव्हान किया।
अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष हेमराज नागर, नैनवा प्रधान पदम् नागर, रमेश नागर, कर्मचारी परिषद 108 गांव अध्यक्ष परसीराम नागर, सोहनलाल धाकड़, , सूरजमल, शिवजीराम, राधेश्याम,
कन्हैया लाल, राधाकिशन धाकड़, राधेश्याम सेवानिर्वत तहसीलदार, हरिभजन, सत्यनारायण, हरिशंकर धाकड़, बुद्धिप्रकाश सहित महासभा के पदाधिकारी व 108 गांव के समाज के लोग मौजूद थे।


















































