Home latest विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई 7 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ

विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई 7 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ

0

 

*उप चुनाव में निर्वाचित हुए राजस्थान विधानसभा सदस्यों का शपथ ग्रहण*

*विधायकगण विधानसभा की परंपराओं और मर्यादाओं का करें पालन –  देवनानी*

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  (अवधेश सागर)राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित हुए सात विधायकों को अपने कक्ष में विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलायी। सभी विधायकगण ने हिंदी भाषा में विधानसभा सदस्य पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने सभी नव निर्वाचित विधायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विधायक सदन की गौरवमयी परम्परा, गरिमा, और मर्यादा का अनुपालन करें।

समारोह में  शांता अमृतलाल मीणा ने सलूंबर से,  सुखवंत सिंह ने रामगढ़ से,  राजेंद्र भाम्बू ने झुंझुनूं से,  अनिल कुमार कटारा ने चौरासी से,  रेवंतराम डांगा ने खींवसर से,  राजेंद्र गुर्जर ने देवली उनियारा से एवं  दीनदयाल  बैरवा ने दौसा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने पर विधानसभा सदस्य पद की शपथ ली।

इस अवसर पर विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक  जोगेश्वर गर्ग , विधानसभा में प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक  रफीक खान,विधान सभा के विशिष्ट सचिव  भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक  के के शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version