लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा परिसर में स्व. सुखाड़िया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया ने अपनी विकासोन्मुख सोच और दूरदर्शी नेतृत्व से राजस्थान के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका सार्वजनिक जीवन जनहित, सुशासन और प्रदेश की प्रगति के प्रति समर्पित रहा। उनके कार्य आज भी जनप्रतिनिधियों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधानसभा के विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव संजीव कुमार शर्मा, नंद किशोर शर्मा, उप सचिव सुशील शर्मा, सुनील अग्रवाल सहित विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्व. मोहनलाल सुखाड़िया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।:::
