लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर से नितिन मेहरा
अजमेर। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर राज्य बजट 2026-27 में देवनारायण बोर्ड, आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों को सुदृढ़ करने की घोषणाओं पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने अति पिछड़े वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विस्तृत मांगपत्र भी सौंपा।
भड़ाना ने राजकीय देवनारायण आवासीय विद्यालय भिनाय एवं राजकीय देवनारायण छात्रावास लवाण (दौसा) की स्वीकृति को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने राण भिनाय गांव को पर्यटन एवं अतिशय क्षेत्र घोषित करने तथा पुष्कर स्थित नागपहाड़ को श्री देवनारायण अतिशय क्षेत्र घोषित कर स्मारक व सड़क निर्माण की मांग भी रखी।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के विकास से सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय रोजगार सृजन को बल मिलेगा।
