देवनानी की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट

0
110
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

देवनानी की  बिरला से संसदीय विधायी मामलों पर चर्चा

 देवनानी की संसद में सांसदों से मुलाकात

जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली की एक दिवसीय यात्रा के दौरान संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। देवनानी की बिरला से संसदीय विधायी मामलों, विधान सभा के आगामी सत्र के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं तथा विधायी कार्यों की गुणवता को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। देवनानी ने संसदीय मामलों के संबंध में  बिरला से मार्गदर्शन भी लिया।

राजस्थान विधान सभा के अमृत महोत्सव की जानकारी दी- देवनानी ने  बिरला को राजस्थान विधानसभा की वर्तमान गतिविधियों, नवाचारों और पारदर्शिता बढ़ाने हेतु उठाए गए विभिन्न कदमों की विस्तार से जानकारी दी।  देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि राजस्थान विधान सभा अपनी स्थापना का अमृत महोत्सव मनायेगी।

नेवा प्रोजेक्ट में सहयोग- देवनानी ने  बिरला से राजस्थान विधान सभा के सदन को पेपर लैस किये जाने के संबंध में आ रही कठिनाइयों को दूर करने में सहयोग किये जाने का अनुरोध किया।

विधान सभा में कारगिल शौर्य वाटिका-  देवनानी ने बिरला को राजस्थान विधान सभा परिसर में बनाई गई कारगिल शौर्य वाटिका की जानकारी दी। देवनानी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर राजस्थान विधान सभा में कारगिल शौर्य वाटिका में वीरांगनाओं द्वारा पौधारोपण किया गया।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here