डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की सादगी, ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर किया भोजन

0
187
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अंता उपचुनाव प्रचार में नजर आई डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की सादगी, 
अंता ।विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का सादगीपूर्ण अंदाज देखने को मिला। प्रचार यात्रा के बीच जब उन्हें भोजन का समय हुआ तो वे किसी विशेष इंतजाम के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों के साथ जमीन पर ही बैठ गए।
ग्रामीणों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री का यह सहज व्यवहार उनके बीच आत्मीयता और भरोसे को और गहरा कर गया।
इस दौरान डॉ. बैरवा ने कहा कि अंता उपचुनाव में प्रचार के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं व देवतुल्य ग्रामवासियों के साथ सादगीपूर्ण दोपहर का भोजन करना सौभाग्य की बात है।
उन्होंने ग्रामीणों के स्नेह को दिल से महसूस करते हुए कहा:
“ग्रामवासियों की मुस्कान, उनका विश्वास और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। साथ बैठकर भोजन करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला भावनात्मक रिश्ता है।”
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी का लक्ष्य एक है
समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर अंता
और इसी आशीर्वाद के साथ वे निरंतर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे।
इस मौके पर बारां–अटरू के विधायक राधेश्याम बैरवा भी उनके साथ मौजूद रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here