लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नींदड़ मोड़ स्थित रविदास कॉलोनी में शिव परिवार एवं बाबा रामदेव जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दीया कुमारी ने कहा कि भगवान शिव त्याग, तप और शक्ति के प्रतीक हैं, जबकि बाबा रामदेव जी लोक आस्था, सेवा और समानता के संदेशवाहक हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागी हुए।