Home latest दीपोत्सव पर  मदन राठौड़ ने एमआई रोड से की जयपुर की लाइटिंग...

दीपोत्सव पर  मदन राठौड़ ने एमआई रोड से की जयपुर की लाइटिंग का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

“वोकल फॉर लोकल” थीम के तहत सजाई गई एमआई रोड, स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को मिली प्राथमिकता

जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)|
पंच दिवसीय दीपोत्सव के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजधानी की एमआई रोड पर रंग-बिरंगी लाइटिंग का स्विच ऑन कर दीपावली उत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि दीपोत्सव केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है।


व्यापार मंडल और “वोकल फॉर लोकल” थीम

मदन राठौड़ ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से इस बार एमआई रोड पर “वोकल फॉर लोकल” थीम पर सजावट की गई। इसका उद्देश्य न केवल परंपरा को जीवित रखना है, बल्कि मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना भी है।
एमआई रोड पर लगभग 2.5 किलोमीटर के क्षेत्र में की गई लाइटिंग पूरी तरह से स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और निर्माताओं के उत्पादों से की गई, ताकि उन्हें रोजगार और व्यवसाय के अवसर मिल सकें।


दीपोत्सव और नागरिक जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ मनाएं और सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव जनसहभागिता और सामूहिक उत्सव का प्रतीक भी है।


कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियाँ

इस अवसर पर पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, बाल मुकुंदाचार्य महाराज, भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मेयर कुसुम यादव, जयपुर ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावत, स्थानीय व्यापारी, गणमान्य नागरिक, पार्षदगण और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version