लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर।
नेपाल के काठमांडू में 15 से 17 अगस्त तक आयोजित World Powerlifting के तत्वावधान में हुई एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भरतपुर के प्रोफेसर डॉ. दीपक सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया।
डॉ. सिंह ने अपनी उम्र एवं भार वर्ग में बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट और ओवरऑल पावरलिफ्टिंग में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए तीन गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ ही ओपन पावरलिफ्टिंग वर्ग में भी उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
उनके साथ भरतपुर से गए अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
-
कोच मनीशभान सिंह ने मास्टर्स वर्ग में 1 गोल्ड मेडल जीता।
-
अनुपमा शर्मा ने जूनियर वर्ग में 2 गोल्ड मेडल और ओपन पावरलिफ्टिंग में 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
-
वहीं ध्रुव गुर्जर ने 567 किलो वजन उठाकर अपनी जूनियर्स कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

कार्यक्रम में World Powerlifting के प्रेसिडेंट, ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड विल्क्स ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और आगामी विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (नवंबर, होटल ताज, कोलंबो, श्रीलंका) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
गौरतलब है कि डॉ. दीपक सिंह अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 12 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।










































