डीग पुलिस की बड़ी कार्यवाही,मारपीट कर चैन लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

0
79
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

डीग (मुकेश सैनी)।
पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मीना के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोने की चैन छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई सोने की चैन के दो टुकड़े भी बरामद किए हैं। घटना 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे हुई थी, जब भरतपुर रोड पर बिजली घर और पैराडाइज होटल के बीच 5-6 युवकों ने अजय सिंह और उनके चचेरे भाई जोगेंद्र के साथ मारपीट कर करीब 2 तोला वजनी सोने की चैन छीनी थी।

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदीप सिंह उर्फ सौदान (21), सौरभ उर्फ टेडा (25) और जनार्दन सिंह उर्फ जतिन (24) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी डीग कस्बे के अउ गेट के निवासी हैं।

तीनों आरोपियों को मुकदमा नं. 267/2025 धारा 115(2), 126(2), 189(2), 303(2), 352 बीएनएस में नामजद किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here