- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
वार्ड 6 में बड़ा हादसा होने का खतरा
डीग। शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित दारू कोटा मोहल्ला, चेतन गेस्ट हाउस के पास एक बिजली का खंभा गिरने की कगार पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खंभा काफी समय से झुका हुआ है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खंभे को ठीक या हटाया नहीं गया तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
मोहल्ले के निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द ध्यान नहीं दिया तो जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर खंभे को सुरक्षित किया जाए, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके।
- Advertisement -



















































