Home latest डीआईजी निरीक्षण में शहरी सेवा शिविर में चार पट्टे वितरित

डीआईजी निरीक्षण में शहरी सेवा शिविर में चार पट्टे वितरित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

किशनगढ़ रेनवाल। राज्य सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे “शहरी सेवा शिविर-2025” के तहत मंगलवार को नगर पालिका परिसर में वार्ड नंबर 14 और 15 का शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्टाम्प तृतीय डी.आई.जी. श्यामा राठौड़ ने आकस्मिक निरीक्षण कर शिविर में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में कुल चार पट्टे, दो फायर एन.ओ.सी., 14 जन्म-मृत्यु पंजीयन, 11 जन आधार और दो प्रधानमंत्री आवास योजना की पत्रावलियों की जांच की गई। इसके अलावा, सफाई अभियान के तहत इन वार्डों में 6 क्लीन टारगेट यूनिट भी पूरे किए गए।

कार्यक्रम में किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग, जलदाय विभाग, बिजली विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और आयुर्वेद विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने आमजन के कार्यों का निस्तारण किया।

इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी सूर्यकान्त शर्मा, प्रभारी नवरत्न सिंह, वरिष्ठ प्रारूपकार ललित नारायण चौधरी सहित अन्य स्टाफ और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version