दरबार स्कूल की जर्जर अवस्था से व्यथित नजर आए विधायक कागजी

0
160
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।, (आर एन सांवरिया) बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, चांदपोल बाज़ार स्थित जयपुर की प्राचीन एवं प्रसिद्द दरबार विद्यालय की जर्जर हालत देखकर विधायक अमीन कागज़ी का मन दुखी हो गया। बारिश के मौसम में विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर हालात में होने की वजह से जगह जगह से छत से प्लास्टर गिर रहा है, फर्श टूटे हुए हैं, छतों से पानी रिस रहा है और कुछ कमरों में तो दीवारों में करंट आ रहा है।

साथ ही विधालय के कई क्लास रूम में टूटा-फूटा फर्नीचर मलबे व कबाड़ के ढ़ेर लगे होने के कारण शिक्षक-गण छात्र छात्राओ को कक्षाओं में पढ़ाने के बजाय खुले आसमान के नीचे पढ़ाने को मजबूर है इसी कारण पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है,
साथ ही विधालय मे दरी पट्टी पर छात्र-छात्राओं को बैठने की व्यवस्था देख और क्षेत्रवासियों के अनुरोध पर अपने विधायक निधि कोष से फर्नीचर टेबल कुर्सी ,कंप्यूटर ,आलमारी ब्लेक बोर्ड आदि सामान देने की अनुशंसा की |

विद्यालय में साफ सुधरे शौचालय की व्यवस्था नहीं होने एवं पीने के साफ़ पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्टाफ व छात्र-छात्राओ मे बीमार होने का ख़तरा बढ़ रहा हे |

और राज्य सरकार सिर्फ़ कोरी घोषणाओं में लगी हुई है जबकि वास्तविक धरातल पर कुछ भी नहीं है, सरकार बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रही, शिक्षा की व्यवस्था नहीं कर पा रही फिर ऐसी सरकार का क्या मतलब है ?

ये तो सिर्फ एक विद्यालय की तस्वीर नहीं है प्रदेश में ऐसे कई विद्यालय हैं जिनकी हालत बहुत खराब है, पर सरकार शिक्षा के मामले में बिल्कुल गंभीर नहीं है।

इस विधालय के निरीक्षण के मौके पर क्षेत्रीय पार्षद अरविंद मेठी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग साथ रहे | विधायक कागज़ी ने सभी से इस विद्यालय की हालत सुधारने के बारे मे विचार विमर्श किया और संबन्धित अधिकारियों से विधालय बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के लिए दिशा- निर्देश दिये।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here