Home latest दांडी मार्च की स्मृति में विश्व शांति प्रार्थना सभा आयोजित

दांडी मार्च की स्मृति में विश्व शांति प्रार्थना सभा आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  जयपुर में गूंजा अहिंसा का संदेश

टोंक/जयपुर | (दुर्योधन मयंक) जयपुर स्थित गांधी सर्किल पर भारत सेवा संस्थान द्वारा ऐतिहासिक दांडी मार्च की स्मृति में विश्व शांति हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्थान के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बताया कि इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दांडी के समुद्र तट पर नमक बनाकर अंग्रेजों के अन्यायपूर्ण कानून का विरोध किया था। 12 मार्च को 78 अनुयायियों के साथ शुरू हुई यह ऐतिहासिक यात्रा 6 अप्रैल को नमक कानून तोड़ने के साथ पूर्ण हुई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि दांडी मार्च केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और जनजागरण का प्रतीक है, जिससे लाखों लोग प्रेरित हुए। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए संस्था द्वारा विश्व शांति, सद्भाव और समानता के संदेश के लिए यह प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में शांति, अहिंसा और भाईचारे के मूल्यों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इन मूल्यों की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ गई है।

संस्थान के सचिव गिरधारी सिंह बापना सहित अनेक गणमान्य नागरिक और जागरूक लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर विश्व शांति, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version