डाक विभाग की ओर से कुंवारिया में लगाए गए शिविर

0
162
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

50बचत खाते खोले व73आधार बनाये दोनो दिन रही ग्रामीणों की भीड़

गौतम शर्मा

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय के पंचायत परिसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा दो दिवसीय शिविर मुख्य डाकघर कांकरोली के सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ढाका के नेतृत्व में हुआ है जिसमे ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सहायक अधीक्षक ढाका ने बताया यह शिविर पंचायत मुख्यालय पर सुबह 10बजे शुरू हो गया था शिविर में दो दिनों के दौरान कुल 50 डाकघर बचत खाते खोले गए, जिनमें सुकन्या योजना के 21, बचत खाते 9, आरडी 14 और टीडी 6 शामिल हैं। इसके अलावा आईपीपीबी के 2 नियमित खाते खोले गए। शिविर में आधार अपडेट के 48 और नए नामांकन के 25 कार्य संपन्न हुए। कुल 73 आधार सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही 12 बुकिंग के माध्यम से 588 रुपये की राशि एकत्र की गई।
से अधिक लोगो का आधार कार्ड से संबंधित कार्य किया गया दोनो दिनों शिविर स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ रही है सुबह से ग्रामीण अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर स्थल पहुचे जहा बारी बारी से अपना कार्य करवाया ओर मौके पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में पोस्टमास्टर जगदीश चन्द्र मेघवाल, गोविंद लोहार, शर्मा, आकिब, रवि कुमार, राजेश कुमार, कालूदास वेषणव, शाखा डाकपाल प्रेम शंकर श्रीमाली, राहुल आमेटा, डालचंद रेगर, रितविक शर्मा आदि ने अपनी सेवाये दी।
बताया कि 27जुंन को यह शिविर फ़ियावड़ी पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होगा जिसमें ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभ दिया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here