सीपीआई(एम) का 17- वाँ जिला सम्मेलन सम्पन्न

0
135
- Advertisement -

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
डॉ.संजय”माधव” पुनः जिला सचिव चुने गए

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर ।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
का 17- वां जयपुर जिला सम्मेलन आज का.सीताराम येचुरी नगर (मजदूर किसान भवन), हटवाड़ा रोड जयपुर में सम्पन्न हुआ । सम्मेलन का उद्घाटन सीपीआई(एम) के राज्य सचिव मंडल सदस्य का.दुली चंद ने किया। सम्मेलन में जयपुर जिला के सीपीआई (एम) के चुनिंदा नेतृत्वकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन में सर्वप्रथम पार्टी के वरिष्ठ नेता का.विजय बहादुर गौड़, का.बाबू लाल शर्मा और का.किशन सिंह राठौड़ ने झंडारोहण किया।
सम्मेलन में जिला सचिव डॉ.संजय”माधव” द्वारा पिछले तीन साल के कार्यकाल की पूरी रिपोर्ट रखी। रिपोर्ट पर बहस में 10 साथियों ने हिस्सा लिया। जिला सचिव द्वारा बहस के जबाब के बाद सर्वसम्मति से रिपोर्ट को पास किया गया।
रिपोर्ट में आगामी तीन साल के लिए राजनीतिक-सांगठनिक रणनीति के बारे में निर्णय लिये गये ।
डॉ.संजय “माधव” को पुनः जिला सचिव का चुना गया।


सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई जयपुर जिला कमेटी का चुनाव किया गया। जिला कमेटी में डॉ. संजय “माधव” के साथ,का.सुमित्रा चोपड़ा, का.किशन सिंह,का.भंवर सिंह, का. लीला वर्मा,का. शबनम और का. विक्रम नेहरा को सर्वसम्मति से जिला कमेटी का सदस्य चुना गया। जिला कमेटी में विशेष आमंत्रित के रूप में का. सईदा, का.विजय बहादुर गौड़, का. महादेव रोज़ड़ा और का.लक्ष्मण सेन को चुना गया।
सम्मेलन में राजस्थान रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ, शिक्षा के निजीकरण,साम्प्रदायिकता के खिलाफ, महिला हिंसा के खिलाफ, दलित आदिवासी और अल्पसंख्यकों के पर अत्याचार के ख़िलाफ़ प्रस्ताव, कच्ची बस्तियों को हटाने के विरोध में और सभी को निशुल्क पट्टे आवंटित करने के लिये प्रस्ताव ,बेरोज़गारी के खिलाफ, मंहगाई के खिलाफ, बिजली के निजीकरण के प्रयासों के ख़िलाफ़ प्रस्ताव, सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रणाली में सुधार कर भ्रष्टाचार बंद करने और सबको राशन देने सहित अनेक प्रस्ताव पास किए गये।
13- 15 दिसम्बर 2024 को हनुमानगढ़ में सीपीआई(एम) का राजस्थान राज्य सम्मेलन होगा। इसमें पूरे राज्य से चुने हुए प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here