लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट
सिरोही– राजस्थान सरकार में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। जोगेश्वर गर्ग का कहना है की कांग्रेस नेताओं के कारनामे ही ऐसे है की सरकारी एजेंसियों को बार- बार इनके नेताओं पर रेड मारनी पड़ रही है। वे आज सिरोही दौरे के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।
जोगेश्वर गर्ग ने ब्रह्माकुमारी की पूर्व चीफ दादी रतनमोहिनी क़ो श्रद्धांजलि अर्पित की
राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग शुक्रवार क़ो जिले क़े आबूरोड दौरे पर रहे। दौरे क़े दौरान वह ब्रह्माकुमारी संस्थान पहुंचे। जहां संस्थान की पूर्व चीफ दादी रतनमोहिनी क़ो श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेसी विधायक मोतीराम कोली द्वारा अमित शाह दौरे क़े दौरान उनको मिलने नहीं दिए जाने और पुलिस प्रशासन पर भाजपा कार्यकर्त्ता बनकर काम करने क़े आरोप पर कहा की गुरुवार क़ो गृहमंत्री अमित शाह का दौरा था साथ ही मुख्यमंत्री भी आए थे। विधायक का प्रोटोकॉल है मिलने जाने का वह गए थे, और ज्ञापन मुख्यमंत्री क़ो दिया था पर उसके बाद भी विधायक गृहमंत्री क़ो ज्ञापन देने की जिद्द पर अड़े हुए थे। जबकि गृहमंत्री क़ो ज्ञापन नहीं दिया जाता है। यह उनका प्रोटोकॉल है।
गृहमंत्री को ज्ञापन नहीं दिया जाता ये प्रोटोकॅाल के विरुद्द
अगर क़ोई समस्या हो तो ज्ञापन मेल पर भेजनें का प्रावधान है। यह मै भी लम्बे समय से जानता हू पर कांग्रेसी विधायक ने पब्लिसिटी क़े लिए यह पूरा स्टंट किया। जिससे वह सुर्खिया बटोर सके।
सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप
कांग्रेस क़े भाजपा पर सरकारी एजेंसियो क़े दुरूपयोग करने क़े आरोप क़े सवाल पर कहा की इस देश मे सरकारी एजेंसियो क़े दुरूपयोग करने क़े मामले मे सबसे ज्यादा कांग्रेस बदनाम है ईडी, इनकम टैक्स या सीबीआई हो सबसे ज्यादा उनके कार्यकाल मे दुरूपयोग किया। यंहा तक की डॉ मनमोहन सरकार क़े दौरान कोर्ट ने भी टिप्पणी की थी क़े सीबीआई सरकारी तोता बनकर रह गई है। कांग्रेस सरकारी एजेंसियो पर आरोप लगाते है यह बात समझ नहीं आती मज़ाक लगती है।
ठोस सबूतों के आधार पर मारी रेड
पिछले 11 साल मे जिस एजेंसी ने जिस किसी पर कार्रवाई की है वह निर्दोष निकला हो ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है। मोदी क़े कार्यकाल में जो भी एजेंसी कार्रवाई करती है पहले पूरी जानकारी लेती है। तथ्य जुटाती है उसके बाद कार्रवाई की जाती है। इसीलिए क़ोई कार्रवाई फेल नहीं जाती है। सभी रेड का नतीजा निकलता है। कांग्रेस का आरोप गलत है उनके कारनामे ऐसे ही की रेड करनी पड़ रही है इस बात क़े उनके (ईडी ) पास सबूत है।









































