लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर)। (संजीव बंसल) कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव नीमा चौधरी मानखेड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के तहत नीमा चौधरी मानखेड़ा ने ई-रिक्शा को फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाकर उसमें केक रख पूरे कस्बे में भ्रमण कराया। इसके बाद बस स्टैंड स्थित अहिंसा सर्किल पर आतिशबाजी कर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया तथा केक काटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठूमर में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, कठूमर मंडल अध्यक्ष राजवीर चौधरी, युवा नेता सोमेश्वर चौधरी, प्रकाश चौधरी मानखेड़ा, श्यामवीर इसरोता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।