लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिवाना के युवा नेता सोहन सिंह भायल बने संगठन और जनता के बीच मजबूत कड़ी
समदड़ी | जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सिवाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जिला प्रवक्ता एवं सक्रिय कार्यकर्ता सोहन सिंह भायल पार्टी और आमजन के बीच मजबूत कड़ी के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
सोहन सिंह भायल लंबे समय से पार्टी के लिए दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। वे आम गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाकर समय पर समाधान कराने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद कर वे जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयासरत रहते हैं।
युवाओं के बीच मजबूत पकड़
कम उम्र में ही सोहन सिंह भायल ने अपनी बेबाक और बुलंद आवाज के दम पर पार्टी के विभिन्न मंचों पर पहचान बनाई है। वे कार्यकर्ताओं और युवाओं को पार्टी में सक्रिय रहकर संगठन हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। सिवाना, समदड़ी सहित आसपास के कई विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं में उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है।
वरिष्ठ नेताओं से मजबूत संपर्क
सोहन सिंह भायल पार्टी के कई वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं के साथ अच्छे संबंध रखते हैं। वे पूर्व उपमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं के करीबी माने जाते हैं। पार्टी में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के चलते उन्हें इस बार भी जिला कार्यकारिणी में जिला प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।
जयपुर में प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात
हाल ही में जयपुर प्रवास के दौरान सोहन सिंह भायल ने भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथलेश से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश नेतृत्व के साथ उनका निरंतर संवाद बना रहता है।
पार्टी मंचों पर प्रभावशाली उपस्थिति
चाहे पार्टी का मंच हो या सामाजिक कार्यक्रम, सोहन सिंह भायल अपनी स्पष्ट, निर्भीक और प्रभावशाली वक्तव्य शैली के लिए जाने जाते हैं। संगठन और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिसे आगामी चुनावी परिदृश्य में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









































