Home latest चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने खींवसर जिला अस्पताल निर्माण को लेकर ली...

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने खींवसर जिला अस्पताल निर्माण को लेकर ली बैठक 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्टर: प्रदीप कुमार डागा

खींवसर राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने सोमवार को खींवसर जिला अस्पताल भवन निर्माण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की।

बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि जिला अस्पताल का निर्माण सवाई मानसिंह अस्पताल के मॉडल पर किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक चिकित्सा इकाइयों की व्यवस्था मापदंडों के अनुसार होनी चाहिए तथा स्टाफ की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

मंत्री ने मुकेश शर्मा को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही निर्माण कार्य की निगरानी के लिए एक समिति गठित करने और समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के बाद मंत्री ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान डॉ. रोमेल सिंह, डॉ. जुगल किशोर सैनी, कपिल तिवारी, डॉ. रामजीत टाक एवं नितिन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version