Home latest CI बनने के बाद पहली बार केलवाड़ा पहुंचे महेंद्र सिंह यादव 

CI बनने के बाद पहली बार केलवाड़ा पहुंचे महेंद्र सिंह यादव 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगंज, शाहाबाद  (बारां)। आदर्श भार्गव।
हाल ही में पुलिस विभाग में पदोन्नति प्राप्त कर महेंद्र सिंह यादव ने उप निरीक्षक (थाना अधिकारी) से सीआई (Circle Inspector) पद पर पदोन्नति पाई है। पदोन्नति के बाद वे पहली बार अपने पुराने कार्यक्षेत्र केलवाड़ा कस्बे पहुंचे, जहाँ उनका कस्बेवासियों और स्थानीय पत्रकारों ने जोरदार स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व संजय ओझा और रामकुमार मेहता ने किया। कस्बे के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान पत्रकारों ने भी महेंद्र सिंह यादव का अभिनंदन कर उनकी कार्यशैली की सराहना की।

महेंद्र सिंह यादव ने केलवाड़ा थाना अधिकारी के रूप में रहते हुए कई बड़ी वारदातों का खुलासा कर अपराधियों के बीच भय और आम नागरिकों के बीच विश्वास कायम किया। उनकी ईमानदारी और कुशल कार्यप्रणाली ने उन्हें स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय बनाया। स्वागत समारोह में राजकुमार ओझा, राज सुमन, बृजमोहन राठौर, कार्तिक सेन, रामगोपाल ओझा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस मौके पर महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और अपराध पर नियंत्रण करना है। उन्होंने कस्बेवासियों और मीडिया का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

केलवाड़ा के नागरिकों ने महेंद्र सिंह यादव की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version