छप्पन भोग की झांकी सजा लगाया भोग

0
212
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
शहर के गढ़ रोड़ स्थित भगवान श्री चारभुजा नाथ के मंदिर में बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर छप्पन भोग की झांकी सजा भोग लगाया गया । साथ ही सभी भक्तों को प्रसाद वितरीत किया गया एवं गुरुवार को भी मंदिर प्रांगण में वितरण होगा एव भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय कलाकारो ने एक से बड़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी इनमें भजन गायक राजेश ठाड़ा ने बन्नो मारो चार भुजा रो नाथ तुलसा लाडली, राहुल शर्मा ने म्हारा चार भुजा रा नाथ मांगू जो तो संगली दीजो जोडू दोनों हाथ, भेरू सोनी ने कालो गणों रूपालो महारो चार भुजा को नाथ एव अन्य सभी कलाकारो ने एक से बड़कर एक श्याम बाबा एवं चार भुजा नाथ के भजन सुनाये।

सभी का श्री श्याम सखा परिवार खाटू के संस्था प्रमुख जगदीश साहू ने सभी कलाकारो का श्याम बाबा का दुप्पटा डालकर सम्मान किया। एवं श्याम परिवार की और से पंडित पुजारी ओम शर्मा का शाल दुप्पटा स्मृति चिन्न देकर सम्मान किया । श्याम परिवार के लोगो का भी स्वागत अभिन्दन किया। श्याम परिवार के किशन बड़ाया ,बनवारी सोनी ,धमेंद मित्तल, दीवान, आकाश सेन ,सत्यनारायण पारीक ,प्रदीप गुप्ता ,राहुल शर्मा ,भेरूलाल सोनी, मनोज शर्मा, शम्भू रेवाल ,सहित सभी भक्त गण मौजूद थे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here