लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सलूंबर (सेमारी)।
राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत सलूंबर जिले के सैकड़ों विद्यालयों में छात्रों को तंबाकू मुक्त भारत का संकल्प दिलाया गया।
थाणा विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाणा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधियों ने छात्रों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग से विनोदी अहारी और आशा सहयोगिनी सुमित्रा वैष्णव ने विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
छात्रों ने ली शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे स्वयं तंबाकू और उससे बने किसी भी उत्पाद का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। सभी ने भारत को तंबाकू रहित देश बनाने के अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

















































