Home latest चौमहला सीएचसी में NQAS टीम का दो दिवसीय निरीक्षण

चौमहला सीएचसी में NQAS टीम का दो दिवसीय निरीक्षण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का किया मूल्यांकन

चौमहला (झालावाड़)। झालावाड़ जिले के डग ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौमहला में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) के तहत नेशनल असेसमेंट टीम द्वारा दो दिवसीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, प्रबंधन व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन करना था।

निरीक्षण टीम में नेशनल असेसर राजेश सैनी, लोकनायक हॉस्पिटल दिल्ली (नेशनल इन्फेक्शन कंट्रोल सेल) तथा हर कोमल शर्मा, जिला अस्पताल फरीदकोट (पंजाब) की स्टेट क्वालिटी सेल सदस्य शामिल रहीं।

टीम ने अस्पताल के नौ प्रमुख विभागों—ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, लेबोरेटरी, रेडियोलॉजी, लेबर रूम, फार्मेसी, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एवं ऑक्सिलरी सर्विसेज—का गहन निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर, गार्डन एरिया, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, टीकाकरण कक्ष, वेटिंग एरिया सहित समस्त व्यवस्थाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान NQAS मानकों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज, रजिस्टर, फाइलें एवं विभिन्न नीतियों (पॉलिसीज़) की विस्तृत जांच की गई। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण, मरीज सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर जिला क्वालिटी सेल एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. अरविंद नागर (डिप्टी सीएमएचओ एवं जिला क्वालिटी सेल सदस्य), डॉ. राजकुमार बघेला (बीसीएमओ डग एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी चौमहला), डॉ. दिलीप मीणा, डॉ. अर्पित गुप्ता, डॉ. योगेंद्र कुमार, रवि कुमार अग्रवाल (एसएनओ), प्रह्लाद प्रजापति (ब्लॉक क्वालिटी सेल) सहित चिकित्सा, नर्सिंग, प्रयोगशाला, फार्मेसी एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा।

निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान समस्त सीएचसी स्टाफ ने टीम को आवश्यक जानकारी एवं अभिलेख उपलब्ध कराए। स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन ने विश्वास जताया कि NQAS मूल्यांकन से प्राप्त सुझावों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जाएगा।

Previous articleपुरुषोत्तम मास में दो दिवसीय ग्यारह कोसी नगर परिक्रमा शुरू
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version