चौमहला में पटेल को गधे पर उल्टा बैठाकर लगवाए श्मशान के 7 चक्कर

0
159
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बारिश के लिए अजब-गजब टोटके

झालावाड़ (चौमहला)।
झालावाड़ जिले के चौमहला सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। इसी बीच गांववासियों ने अच्छी वर्षा की कामना को लेकर अजब-गजब टोटके किए। रविवार को गांव के पटेल को गधे पर उल्टा बैठाकर श्मशान के सात चक्कर लगवाए गए।

ग्रामीणों की अनोखी परंपरा

गांव में पहले गधे को माला पहनाकर काला टीका लगाया गया। इसके बाद पटेल को गधे पर उल्टा बैठाया गया और श्मशान के सात चक्कर लगवाए गए। चक्कर पूरे होने पर पटेल ने अच्छी बरसात की कामना की। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के टोटकों से इंद्र देव प्रसन्न होकर बारिश करते हैं।

धार्मिक आयोजन और भजन कीर्तन

रविवार को क्षेत्र में “उज्जैनी” मनाई गई, शिवालयों में जलाभिषेक किया गया और रात को नगर के मुख्य झंडा चौक पर सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इन आयोजनों में ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और वर्षा की प्रार्थना की।

किसानों की बढ़ती चिंता

अब तक क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। बारिश की कमी से फसलें सूखने लगी हैं और किसान गंभीर चिंता में हैं। ऐसे में ग्रामीण परंपरा और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से बारिश की कामना कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here